जब सलीम खान ने अमिताभ बच्चन को रिटायर होने की सलाह दी, बोले अमिताभ के लाइक अब कोई फिल्म नहीं है

इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. अपनी फिटनेस को मेंटेन करते हुए वह आज भी उसी एनर्जी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान ने उन्हें रिटायरमेंट लेने की सलाह दे दी है.

दरअसल, बीते कल बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपना 79वां जन्मदिन मनाया है. इस मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दीं. इसी क्रम में सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इसी के साथ उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी जो बिग बी के प्रशंसकों को पसंद नहीं आ रही है. सलीम खान ने कहा कि अब अमिताभ बच्चन को काम से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए और आराम करना चाहिए.

सलीम खान का मानना है कि अमिताभ बच्चन को जिंदगी में जो कुछ भी पाना था, वह उन्होंने पा लिया है. काफी कुछ हासिल कर लिया है और खूब भाग-दौड़ की है. इसलिए अब उन्हें कुछ साल अपने लिए भी निकाल लेने चाहिए. सलीम खान ने आगे कहा कि अमिताभ बच्चन एक ऐसे हीरो रहे हैं जो एंग्री यंग मैन का किरदार निभा सकते थे और अब भी निभा सकते हैं. लेकिन आज अमिताभ जैसे ऐक्टर के लिए कोई कहानी नहीं है.

वह कहते हैं ‘हमारी फिल्में टेक्निकली इम्प्रूव हो गई हैं, म्यूजिक और ऐक्शन भी अच्छा हो गया है, लेकिन अब हमारे पास अच्छी स्क्रिप्ट नहीं हैं’. बताते चलें कि सलीम खान और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. इनमें शोले, दीवार, मजबूर, डॉन, काला पत्थर, त्रिशूल और दोस्ताना शामिल हैं.

अमिताभ बच्चन के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले.



from Daily Talk https://ift.tt/3avosE6
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स