जानिए आखिर किसके नाम का सिंदूर लगाती है रेखा, रेखा ने खुद किया इसका खुलासा

बॉलीवुड की खूबसूरत और सदाबहार अभिनेत्री रेखा भले ही बड़े परदे से दूर हो लेकिन लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने है. अभिनेत्री रेखा जिस इवेंट में शामिल हो जाती है उसकी की शोभा अपने आप ही बढ़ जाती है. वर्तमान में रेखा 66 वर्ष की हो चुकी है लेकिन अभी भी वह दूसरी ऐक्ट्रेस से जवान दिखाई देती है .अपने स्टाइल और फैशन के कारण सभी से अलग भी लगती है. इनकी माँग में हमेशा सिंदूर भी दिखाई देता है और इनका यह ही सिंदूर लगाना कई बार लोगों के लिए एक सवाल भी बन जाता है.

लोगों का यह कहना है कि रेखा अभी तक अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर अपने मांग में लगाती है. बता दें कि अभिनेत्री रेखा ने खुद इस बात का खुलासा किया है की वह अपनी मांग में सिंदूर आखिर क्यों भरती हैं.

सन 1980 में अभिनेत्री रेखा सबसे पहले अपने मांग में सिंदूर भरे हुए अभिनेता ऋषि कपूर एवं नीतू सिंह की शादी में भी नजर आई थी. रेखा की मांग का सिंदूर देख कर के सभी लोग एक दम से हैरान रह गए थे . इस विवाह समारोह में अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया के साथ भी पहुंचे थे. वह रेखा की की मांग का सिंदूर देखकर बहुत ज्यादा घबरा गई थी.

बता दे कि उस दौरान यह खबर भी उड़ी थी यह रेखा अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगा के रखा है . जया बच्चन के जानकारी में भी यह बात आई और उन्हें इस बात का डर था कि कहीं लोगों की बात सच तो नहीं है.

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री रेखा ने खुद इस सवाल से पर्दा भी हटाया था एवं बड़ा खुलासा किया था. जब अभिनेत्री से पूछा गया था कि आपने मांग में सिंदूर आखिर क्यों भरती है ? तब उन्होंने बताया था कि वह अपने माँग में किसी के भी नाम का सिंदूर नहीं भरती हैं. बल्कि वह अपने मांग में सिंदूर केवल फैशन के लिए ही लगाती हैं. अभिनेत्री रेखा ने यह भी कहा था कि सिंदूर उनके ऊपर बहुत अच्छा लगता है और उनके मेकअप के साथ में या सूट भी करता है. इसीलिए उन्हें सिंदूर लगाना पसंद है. और वह अपने मांग में सिंदूर लगाती है . अपनी सफाई देते हुए रेखा ने यह भी कहा था कि, फिर भी कुछ भी हो बातें लोग बनाते ही रहते हैं.

अमिताभ एवं रेखा की शादी की भी अफवाह एक समय में काफी सुर्खियां बटोर चुकी है . ऐसे में लोगों को या भी लगता है कि अब भी रेखा अमिताभ के नाम का सिंदूर अपने मांग में लगाती है.

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3axNWkb
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स