शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ पकडे जाने वाली मुनमुन धमेचा कौन है? जानिए पूरी खबर

पिछले कुछ महीनों से शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा चर्चा में बने हुए थे, जिसके बाद शनिवार को शारुख खान के बेटे आर्यन खान अपनी गिरफ्तारी के बाद चर्चा में बने हुए थे. आर्यन को अब 7 अक्टूबर तक NCB की रिमांड में भेज दिया गया है. आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मुंबई से दूर शिप पर ड्रग्स जब्त किए गए थे और फिलहाल जांच चल रही है. वैसे, आर्यन के बारे में तो सभी जानते हैं उनके साथ पकड़ी गई मुनमुन धमेचा आखिर कौन है. आर्यन के साथ उस ड्रग्स पार्टी में शामिल मुनमुन के बारे में कुछ जानकारी हाथ लगी है. तो नीचे पढ़े मुनमुन धमेचा की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में.

आपको जानकार हैरानी होगी कि मुनमुन बेसिकली मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली हैं. उनकी स्कूलिंग भी सागर में हुई और हायर एजुकेशन के लिए वे भोपाल शिफ्ट हो गईं. हालांकि, अब सागर में उनके फैमिली का कोई सदस्य नहीं रहता है. उनके पेरेंट्स भी अब इस दुनिया में नहीं है. उनका एक भाई प्रिंस धमेचा जो दिल्ली में रहता है और मुनमुन भी अपने भाई के साथ रहती है.

आपको बता दें कि मुनमुन की मां का पिछले साल ही निधन हुआ था जबकि पिता अमित कुमार धमेचा को वो कई साल पहले ही खो चुकी है.

बता दें कि मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल है और कई फैशन शोज में रैम्पवॉक कर चुकी है. वे बेहद खूबसूरत है और स्टाइल के मामले में अच्छी-अच्छी हीरोइनों की भी मात देती है.

मुनमुन धमेचा को पार्टीज का काफी शौक है. उन्हें अक्सर गुरु रंधावा, सुयश राय और अर्जुन रामपाल, वरुण धवन, निखिल चिनप्पा जैसी सेलेब्स के साथ देखा जा चुका है. पार्टीज का शौक रखने वाली मुनमुन दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है.

रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन ने कुछ ऐड्स में भी काम किया है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मुनमुन ने अपनी ढेर सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर रखी है. उनके बारे में ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके सारे दोस्त भी है.

बता दें कि मुनमुन मॉडलिंग और ऐड्स में काम करने के अलावा कई ग्लैमरस फोटोशूट्स भी करवा चुकी है. उनके इंस्टाग्राम पर इसकी कई सारी फोटोज भी देखी जा सकती है.

यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3FoHWbG
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स