आर्यन खान की जूही चावला के साथ फोटो हुई वायरल, जूही चावला का ऐसा आया रिएक्शन

बॉलीवुड की कुछ ऐसी रील लाइफ जोड़िया है जिन्हे लोग बड़े परदे पर देखना खूब पसंद करते है. सुपरस्टार शाहरुख खान की जोड़ी को काजोल संग दर्शकों की फेवरेट है. वहीं 90 के दशक में एक्ट्रेस जूही चावला भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं. बड़े पर्दे पर जूही और शाहरुख की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया जाता था. शाहरुख जूही ने साथ में कई फिल्मों में काम किया. को-एक्टर के साथ-साथ शाहरुख और जूही काफी अच्छे दोस्त भी हैं. यही नहीं आईपीएल की एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और मालकिन भी शाहरुख-जूही भी हैं. दोनों के बच्चों के बीच भी काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है.

कुछ समय पहले एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान संग जूही चावला की बेटी जान्हवी मेंहता संग दिखाई देते थे. जिसके बाद आर्यन और जान्हवी की तस्वीर सुर्खियों में छा गई थी. दरअसल, साल 2021 में आईपीएल के लिए नीलामी का आयोजन किया गया था. इस इवेंट में आर्यन और जान्हवी भी पहुंचे थे. दोनों को साथ में टेबल पर बैठे हुए देखा गया था. तभी आर्यन और जान्हवी की इस तस्वीर को खींचा गया था. इस तस्वीर पर जूही चावला का रिएक्शन भी सामने आया था.

आर्यन खान और जान्हवी चावला की तस्वीर को देख जूही चावला ने कहा था कि प्रकृति कितनी अद्भुत है, जब दोनों IPL Auction में नजर आए, तो एक झलक में आर्यन, यंग शाहरुख लग रहे थे और जान्हवी मेरी तरह लग रही थीं. मैं इस बात से खुश हूं कि बच्चों को इसमें दिलचस्पी है. हमने उनसे ये सब करने के लिए जबरदस्ती नहीं की. उन्हें ये अच्छा लगा इसलिए उन्होंने ये किया. आर्यन और जान्हवी दोनों क्रिकेट के फैन हैं.

दुनिया के किसी भी हिस्से में हो रहे मैच को देखने के लिए जान्हवी रात में किसी भी वक्त उठ जाती हैं.” जूही चावला ने आगे कहा कि मैंने नीलामी में उन दोनों की तस्वीर देखी, तो मैंने भगवान का आभार जताया कि हमारे बच्चे अपनी मर्जी से इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिसे हमने शुरू किया था.

वैसे आपको बता दें आर्यन खान तस्वीर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा संग भी वायरल हुई थी. जिसके बाद कहा जा रहा था कि आर्यन खान नव्या को डेट कर रहे हैं. शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म पठान में जबरदस्त एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगे.

आपको बतातें चलें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ग्रेजुएशन पूरी हो चुकी है. उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफॉर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने यूएससी के स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म ऐंड टेलिविजन प्रॉडक्शन में ग्रैजुएशन पूरा किया है.

शाहरुख़ खान के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये. अगर आपके पास हमारे कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिये.



from Daily Talk https://ift.tt/3BnVEt5
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स