आखिर करीना और करिश्मा बहन होने के बाद भी दोनों ने एक साथ एक फिल्म में काम नहीं किया, अभिनेत्री ने किया खुलासा
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म प्रेम कैदी से की थी. इस फिल्म के बाद करिश्मा ने कई हिट फिल्मों में काम किया. वहीं, करिश्मा की बहन करीना कपूर ने भी बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली दोनों बहनें करिश्मा और करीना कभी किसी फिल्म में साथ में नजर नहीं आई. आखिर ऐसा क्यों हैं? इस बात का खुलासा खुद करिश्मा और करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह हमेशा से ही अपनी बड़ी बहन के साथ फिल्मों में काम करना चाहती थीं. लेकिन उन्हें ऐसी कोई भी स्क्रिप्ट नहीं मिली, जिसपर दोनों साथ में काम कर सकें. किसी को बेहतर स्क्रिप्ट के साथ सामने आना चाहिए, जिसपर हम दोनों बहने विचार कर सकें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर और करिश्मा कपूर को ‘जुबेदा’ फिल्म का सीक्वल ऑफर किया गया था.

करीना के अलावा खुद करिश्मा कपूर से भी इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया था कि उन्होंने आजतक करीना के साथ कोई फिल्म क्यों नहीं की है? इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मुझे करीना के साथ कई फिल्में ऑफर की गई थीं. लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों बहनों का एक फिल्म में को-स्टार होना बहुत बड़ी बात होगी. हम ऐसे में यूं ही कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते हैं. इस फिल्म का अल्टिमेट होना जरूरी है.
इसके साथ ही इंटरव्यू में करिश्मा कपूर ने बताया था कि वह और बेबो एक दूसरे से काफी अलग हैं. मैं ओल्ड फैशन हूं, जबकि करीना हमेशा ही मुझे चौंकाती रहती हैं. एक रिएलिटी शो पर करिश्मा कपूर ने बताया था कि उनकी और करीना कपूर की हमेशा कपड़ों को लेकर लड़ाइयां होती थीं. करीना की नजर हमेशा मेरी जींस पर होती थी, ऐसे में हम दोनों ही कपड़ों को लेकर लड़ पड़ते थे.
इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये.
from Daily Talk https://ift.tt/3DNSe3x
via IFTTT
Comments
Post a Comment