आर्यन खान के सपोर्ट में आई पूजा बेदी, बोली- मासूम बच्चें को क्यों जेल में डाल रखा है

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। और मौजूदा समय में आर्थर जेल में हैं. मामला सेशंस कोर्ट में है और इस मामले में 20 अक्टूबर को फैसला आना है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ग्रुप आर्यन खान को ट्रोल कर रहा है वहीं एक दूसरा ग्रुप आर्यन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहा है और शाहरुख का सपोर्ट कर रहा है. इसी लिस्ट में नया नाम पूजा बेदी का जुड़ गया है. पूजा बेदी ने मामले पर रिएक्ट किया है और कहा है कि आर्यन खान को अबतक जेल में नहीं होना चाहिए.

ट्विटर पर हमेशा अपनी राय बेबाकी से रखने वाली पूजा बेदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि- अगर आर्यन खान के पास से कोई भी ड्रग्स नहीं मिले थे तो फिर उस मासूम बच्चे को इतने समय के लिए जेल में क्यों रखा गया है? बिना किसी कारण किसी को जेल में डालना उसे मानसिक रूप से कमजोर बना सकता है. हमारे कानून में बड़े बदलावों की जरूरत है. ऐसे सिस्टम की वजह से ही मासूमों को सजा देकर क्रिमिनल बना दिया जाता है.

इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म रईस के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी इस मामले पर बात की थी. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि- जो लोग अपना काम कर रहे हैं उनके प्रति मेरा आदर है. मगर जिस तरह से आर्यन की जेल अवधि को बढ़ाया गया है वो निराशाजनक है. बता दें कि इस मुश्किल वक्त में शाहरुख खान से मिलने उनके दोस्त, सलमान खान, करण जौहर, प्रीति जिंटा संग अन्य उनके घर जा चुके हैं. इसके अलावा हंसल मेहता, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, फराह खान और जोया अख्तर समेत कई सारे सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी शाहरुख खान के सपोर्ट में सामने आए.

मामले की बात करें तो 2 अक्टूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था. मामले के आगे बढ़ने के बाद आर्यन को किला कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में आर्थर जेल भेजा. पिछले हफ्ते ही सेशंस कोर्ट में आर्यन खान की जमानत की सुनवाई हुई. इस सुनवाई का फैसला जज 20 अक्टूबर के दिन सुनाएंगे.

आर्यन खान के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है। यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के जरूर शेयर कीजिये।



from Daily Talk https://ift.tt/30qPqeg
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स