जब महेश भट्ट ने कर दी थी ऐसी हरकत, जिसके बाद भरे स्टूडियो में विनोद खन्ना ने जड़े महेश भट्ट के थप्पड़
अपनी बेबाक अंदाज से चर्चा में रहने वाले महेश भट्ट ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट की है. एक समय ऐसा भी था जब बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना और महेश भट्ट एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे. महेश भट्ट के कारण ही विनोद खन्ना रजनीश के आश्रम पहुंच गए थे. महेश भट्ट के कहने पर ही विनोद खन्ना ने उनके भाई मुकेश भट्ट को अपना सेक्रेटरी बना लिया था, लेकिन एक बार महेश भट्ट ने ऐसी हरकत कर दी कि मुकेश भट्ट पर विनोद खन्ना इतना भड़क गए कि उन्हें एक दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ जड़ दिए. आखिर ऐसा क्या किया था महेश भट्ट ने. आइये जानते हैं पूरी बात.

दरअसल अस्सी के दशक में विनोद खन्ना का करियर एकदम पीक पर था. ऐसा माना जा रहा था कि जल्द ही विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ देंगे. लेकिन इसी दौरान विनोद खन्ना की मां की डेथ हो गई. इस घटना से विनोद खन्ना बहुत दुखी थे, उस पर महेश भट्ट ने उन्हें आध्यात्म की ओर जाने की सलाह दी और जिसके बाद विनोद ओशो रजनीश के आश्रम चले गए.
कहते हैं उन दिनों महेश भट्ट का पूरा खर्चा विनोद खन्ना ही उठाया करते थे. खुद महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘तब मेरे पास पैसा नहीं था. विनोद ही मेरी देखभाल करते थे और मेरी ट्रेवलिंग का खर्चा उठाते थे.
फिर विनोद खन्ना ने रजनीश के आश्रम को छोड़कर बॉलीवुड में फिल्म ‘इंसाफ’ से धमाकेदार वापसी की. महेश भट्ट इस मौके को कैश करना चाहते थे, इसलिए अपने भाई मुकेश भट्ट को प्रोड्यूसर बनाकर विनोद खन्ना को लेकर फिल्म ‘जुर्म’ की शुरुआत कर दी. महेश भट्ट फिल्म तो बनाना चाहते थे, लेकिन विनोद खन्ना को पैसे देने में आनाकानी करने लगे. विनोद खन्ना इस बात से बहुत नाराज हुए और वो आए दिन शूटिंग कैंसिल करने लगे. इस तरह गुस्से में विनोद ने लगातार 40 दिन तक शूटिंग कैंसिल कराई थी.
जब पैसे न मिलने की वजह से विनोद खन्ना ने उनकी फिल्म अटका दी, तो मुकेश भट्ट ने विनोद खन्ना के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया. वो उनके खिलाफ पब्लिक में ऊलजुलूल स्टेटमेंट्स देने लगे. कुछ समय तक तो विनोद खन्ना शांत रहे, लेकिन जब उन्हें लगा कि पानी सर के ऊपर जाने लगा है, तो उनका गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया. आखिर एक दिन स्टूडियो में उनका मुकेश भट्ट से सामना हो गया. विनोद खन्ना इतने गुस्से में थे कि मुकेश को देखते ही उन्हें कई चांटे जड़ दिए.
जिसके बाद महेश भट्ट और विनोद खन्ना की दोस्ती टूट गई. महेश भट्ट, जो खुद को विनोद खन्ना का बहुत अच्छा दोस्त बताते थे. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि ‘मैं विनोद के स्पॉट ब्वॉय को हीरो बना लूंगा, लेकिन विनोद को अपनी फिल्मों में साइन नहीं करूंगा.
महेश भट्ट और विनोद खन्ना के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.
from Daily Talk https://ift.tt/3BmjrJW
via IFTTT
Comments
Post a Comment