बिग बोस फेम उर्फी जावेद एक बार फिर से हुई ट्रोल, लोग बोले क्या ये एयरपोर्ट पर ही काम करती है

कलर्स टीवी पर आना वाला रियलिटी ड्रामा शो बिग बॉस इन दिनों काफी चर्चा में है, इससे पहले बिग बॉस ओटीटी  जो ऑनलाइन वूट अप्प पर टेलीकास्ट होता था. बिग बॉस ओटीटी से मशहूर होने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती है. एक ओर जहां उर्फी अपने स्टाइल से फैन्स का दिल जीतती हैं तो वहीं कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं. ऐसे में एक बार फिर उर्फी पैपराजी के कैमरों में कैद हुईं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्फी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं. उर्फी हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रही हैं और पैपराजी को देख रुककर पोज भी देती हैं. हालांकि एक और बार उर्फी ट्रोल हो गई हैं.

दरअसल उर्फी के न सिर्फ ड्रेसिंग बल्कि एयरपोर्ट पर स्पॉटिड होने के चलते वो ट्रोल हो रही हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- क्या ये एयरपोर्ट पर ही काम करती है. वहीं एक दूसरे ने लिखा- इसको कोई नहीं जानता है, पब्लिसिटी के लिए बार बार एयरपोर्ट आ जाती है. वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- मुझे समझ नहीं आता कि आज कल इनप वियर्स को आउटर वियर्स की तरह क्यों दिखाया जाता है. इसके अलावा एक ओर यूजर ने लिखा- ये इतना एयरपोर्ट क्यों जाती है?

लखनऊ की रहने वालीं उर्फी जावेद ने साल 2016 में सोनी टीवी के शो बड़े भैया की दुल्‍हनिया में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वहीं इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया. वहीं मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता. उर्फी की लिस्ट में सात फेरों की हेरा फेरी, बेपनाह, जीजी मां, डायन, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी’ की शुमार है. गौरतलब है कि उर्फी, बिग बॉस ओटीटी से पहले ही हफ्ते बाहर हो गई थीं.

उर्फी जावेद की तस्वीरें आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइये. अगर आपके पास हमारे टीम के लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3lptpVk
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स