आखिर बार बार क्यों छुटियाँ मनाने गोवा जाती है सारा अली खान, अब आई सच्चाई सामने

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता सैफ अली खान की बेटी इंटरनेट पर स्टारकिड होने के कारण कई बात ट्रोल हो जाती है. इसके अलावा भी सारा अली खान अपनी दोस्त रिहा चक्रवर्ती के कारण भी चर्चा में आ गयी थी. पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड मामले में ड्रग्स एंगल के सामने आने के बाद रिया की गिरफ्तारी हुई और इस दौरान पूछताछ में उन्होंने 25 बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए, जो कहीं न कहीं ड्रग्स के खेल में शामिल हैं. इन 25 नामों में सबसे चौंकाने वाला नाम सारा अली खान का था. इसके बाद से सारा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी कड़ी में पिछले दिनों रिया और सारा की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं, इन तस्वीरों के आधार पर ये कहा जा रहा है कि दोनों की काफी गहरी दोस्ती थी.

दरअसल रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने इस बात को कबूला है कि सारा और वो अक्सर साथ में ड्रग्स लिया करते थे. इसी बीच खबर आ रही है कि सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ गोवा में हैं और छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं. दूसरी तरफ खबर आ रही है कि सारा अली खान को एनसीबी जल्द से जल्द पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. बहरहाल इन दिनों सारा के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वो अपने दोस्तों के साथ गोवा में मस्ती कर रही हैं. बता दें कि अक्टूबर के महीने से सारा अपनी आने वाली फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग स्टार्ट करेंगी.

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सारा अली खान खाली टाइम को गोवा में एन्जॉय कर रही हैं. लिहाजा इसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सारा बार बार गोवा जाना क्यों पसंद करती हैं? क्या इसके पीछे की वजह ड्रग्स तो नहीं है? हालांकि उनका कहना है कि गोवा उनका सबसे पसंदीदा जगह है, यहां का माहौल, मौसम और खूबसूरत नजारे उन्हें काफी पसंद आते हैं. वहीं रिया चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल सारा कई बार गोवा गई थीं. खैर, सच्चाई तो तभी सामने आएगी जब सारा से एनसीबी पूछताछ करेगी. बहरहाल, सारा पिछले 1 सप्ताह से गोवा में हैं. उन्होंने खुद अपने कई फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किए हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि पिछले कुछ महीनों में सारा के जितने भी फोटोशूट हुए हैं, वे सारे गोवा में ही हुए हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर सारा को गोवा इतना क्यों पसंद हैं? न सिर्फ दोस्तों के साथ बल्कि फैमिली के साथ भी सारा अक्सर गोवा जाती हैं. उन्होंने कई फैमिली फोटोज भी अपने इंस्टा एकाउंट से शेयर किए हुए हैं.

बता दें कि अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग के लिए भी सारा गोवा ही गई थीं, यहां इस फिल्म के एक खास सीन को फिल्माया जाना था. इसी सिलसिले में कुली नंबर 1 की टीम गोवा पहुंची थी. वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो उनकी आने वाली फिल्म कुली नं 1 बनकर तैयार है, लेकिन लॉकडाउन के कारण अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है. इस फिल्म में सारा के साथ वरूण धवन नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि अब ये फिल्म नए साल में रिलीज होगी. वहीं आने वाले दिनो में अक्षय कुमार और धनुष के साथ सारा अली खान फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग करेंगी.

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें निचे कमेंट सेक्शन में बताना न भूले. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3B4i81X
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स