जब शाहरुख़ खान को एक लड़की ने मोटा कह दिया था, तब बेटे आर्यन खान ने उस लड़की की कर दी थी पिटाई

बॉलीवुड फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख़ खान ने बिना शर्ट सीन देकर अपने फैंस को दीवाना बना दिया था. उस दौरान वह अपने सिक्स पैक एब्स के कारण काफी चर्चा में बने हुए थे. शाहरुख़ खान ने अपने एक इंटरव्यू में अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन का श्रेय अपने बेटे आर्यन खान को दिया था. दरअसल, साल 2007 में शाहरुख़ कॉफ़ी विद करण के शो पर पहुंचे थे. इस शो पर उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे आर्यन ने उन्हें मोटा कहे जाने पर एक लड़की को पीट दिया था. इस घटना के बाद शाहरुख़ ने जिम में खूब पसीना बहा कर अपनी बॉडी बनाई थी. उस समय आर्यन सिर्फ 9 साल के थे.

कॉफ़ी विद करण पर शाहरुख़ ने कहा था- मेरे बेटे को लगता है कि मैं मोटा हूँ. उसने एक लड़की को पीट दिया. सबसे पहले, उसने मुझे गाली दी. उसने रियेक्ट नहीं किया. फिर उसने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति में मैं बदसूरत लग रहा था लेकिन उसने फिर कुछ नहीं कहा खुद को कंट्रोल किया. अंत में, जब उसने कहा, तुम्हारे पिता मोटे हैं, तो उसने उसे पीट दिया. मैं उससे नाराज़ हो गया और उसने कहा, पापा, यह उसकी गलती नहीं है. ये आप हो. आप मोटे क्यों हो? आप बदसूरत नहीं हो, मुझे कोई आपत्ति नहीं है. आप केबीसी में हैंडसम दिखते हैं. आप (गाली) नहीं हैं, मुझे पता है. आप कूल इंसान हो. लेकिन आप मोटे हो, पापा.

इसके बाद शाहरुख़ ने जिम में खूब पसीना बहाया और फिर सिक्स पैक एब्स के साथ कमबैक किया. शाहरुख़ का ये लुक बहुत पॉपुलर हुआ था. उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के चर्चे खूब हुए थे. तो कुछ इस तरह आर्यन ने पापा को बदल दिया था.

बता दें, फ़िलहाल आर्यन NCB की हिरासत में हैं.पिछले दिनों क्रूज़ पर हुई छापेमारी में आर्यन को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था. फ़िलहाल स्टार किड पुलिस कस्टडी में हैं. हाल मामले में सुनवाई होनी है. NCB ने कोर्ट से पुलिस कस्टडी 11 अक्टूबर तक आगे बढ़ाने की मांग की है.

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/2WUR5HN
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स