आँखों में नमी और चेहरे पर स्माइल के साथ नज़र आई शहनाज़ गिल, देखिये शहनाज गिल की नई वीडियो
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के के बाद शहनाज़ गिल के बारे में जानने के लिए उनके चाहने वाले काफी उत्साहित थे. लेकिन अब शहनाज गिल के फैन्स के लिए खुशखबरी है वो काम पर लौट आईं हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल के बारे में जो खबरें मिल रही थीं उनसे फैन्स खासे परेशान थे. कई जानने वालों ने मीडिया में बताया था कि सिद्धार्थ के यूं जाने के बाद से शहनाज सदमे में हैं और किसी से बात नहीं कर रहीं हैं. पर अब लगता है उन्होंने खुद को संभाल लिया है. शहनाज जल्द ही दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘हौसला रख’ रख में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा भी हैं.

खबर है कि पहले से दिए कमिटमेंट को पूरा करने के लिए शहनाज 7 अक्टूबर को लंदन रवाना हुई थीं. फिलहाल दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर शहनाज का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि कि वीडियो में भी फैन्स को शहनाज के चेहरे पर छुपी उदासी साफ नजर आ गई.
वीडियो में शहनाज ने एंकल लेंथ बूट्स के साथ पोल्का डॉट ड्रेस पहनी हुई है. फैन्स अपनी प्यारी शहनाज को इस तरह हंसता मुस्कुराता देख काफी खुश हो रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘मेरी शेरनी.’ एक अन्य ने कहा- ‘हमेशा ऐसे ही खुश रहो. एक फैन कहते हैं- भगवान सबको खुश रखे. तुम्हें और शक्ति मिले.’ एक यूजर ने लिखा- ‘शहनाज के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया.
View this post on Instagram
वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शहनाज ‘हौंसला रख’ के प्रमोश में भी नजर आईं हैं. यहां तक कि उन्होंने मीडिया के सामने दिलजीत दोसांझ की तारीफ भी की है. बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रोड्यूसर दिलजीत के लिए शहनाज ने कहा, मेकर्स और दिलजीत ने शूटिंग के दौरान मेरा बहुत ध्यान रखा. वे देखते थे कि क्या मैं किसी संदिग्ध व्यक्ति से बात तो नहीं कर रही थी, क्योंकि सभी के साथ एक सा बर्ताव करना मेरा स्वभाव है और मैं लोगों को जज नहीं करती, इसलिए मैं सभी से बात करती हूं.
शहनाज गिल का यह वीडियो देखकर आपको कैसा लगा? हमें निचे कमेंट सेक्शन में बताना न भूले. अगर आपको यह वीडियो पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले. इसके अलावा अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.
शहनाज गिल का यह वीडियो देखकर आपको कैसा लगा? हमें निचे कमेंट सेक्शन में बताना न भूले. अगर आपको यह वीडियो पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले. इसके अलावा अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.
from Daily Talk https://ift.tt/30bxnIV
via IFTTT
Comments
Post a Comment