ट्विंकल खन्ना से जब डायरेक्टर ने मंदाकिनी जैसे ट्रांसपैरेंट कपड़ो में शूट करने के लिए कहा था, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब

अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है। लेकिन कई बार ट्विंकल खन्ना अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए भी चर्चा में रहती हैं। वह अपने फिल्मी करियर का अक्सर मजाक उड़ाती रहती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी दिनों की घटना बताई। ट्विंकल ने बताया कि एक डायरेक्टर को उन्होंने ऐसा जवाब दिया था कि उसने दोबारा फिल्म में कास्ट नहीं किया न ही बात की। डायरेक्टर ने ट्विंकल से मंदाकिनी जैसा सीन देने की बात कही थी।

ट्विंकल खन्ना ने TweakIndia YouTube चैनल पर वहीदा रहमान के साथ बातचीत में इस घटना का जिक्र किया। वहीदा उनको एक कहानी बता रही थीं जब डायरेक्टर राज खोसला ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। ट्विंकल ने बताया, मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। मैं सफेद कुर्ता पहने थी और एक बारिश का गाना करने के लिए तैयार थी। तभी डायरेक्टर गुरुदत्त की तरह शॉल लपेटकर आए और बोले, अगर मैं तुमसे मंदाकिनी की तरह करने को कहूं तो तुम क्या कहोगी? इस पर मैंने कहा, मैं दो चीजें कहूंगी। पहली ‘नहीं’ और दूसरी आप राज कपूर नहीं हैं।

ट्विंकल बताती हैं कि इसके बाद वह मुझसे कभी नहीं बोले, दोबारा फिल्म में नहीं लियाऔऱ यह बहुत भयानक था। ट्विंकल मेला फिल्म में बारिश के गाने में नजर आई हैं। फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया है जिन्हें शॉल ओढ़ने के लिए जाना जाता था। ट्विंकल मेला फिल्म का अक्सर मजाक उड़ाती हैं। अपने बुक लॉन्च इवेंट में वह कह चुकी हैं, मैंने कोई हिट फिल्म नहीं दी है। मैंने जो भी फिल्में की हैं, बैन हो जानी चाहिए।

ट्विंकल खन्ना के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3A3rTMz
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स