जानिए जाह्नवी कपूर की फिटनेस का राज, क्या है जाह्नवी का वर्कआउट और डाइट प्लान
दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की तस्वीरें देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। जान्हवी न सिर्फ अपनी एक्टिंग और डांस के लिए मशहूर हैं बल्कि वो एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। जान्हवी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। कई बार जान्हवी को शानदार जिम वियर में देखा गया है। फैंस उनके जिम लुक को काफी पसंद भी करते हैं।


जान्हवी कपूर उन लोगों में से हैं जो वर्कआउट सेशन कभी मिस नहीं करती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी को कार्डियो और वेटलिफ्टिंग करना काफी पसंद है। अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए रूही स्टार अपने वर्कआउट में डांस को जरूर शामिल करती हैं। इन सबके अलावा जान्हवी कपूर अपने वर्कआउट में योग और पाइलेट्स को भी शामिल करती हैं। जब उन्हें जिम में जाकर वर्कआउट करने का मन नहीं होता तब वो जॉगिंग, जांस और स्विमिंग करती हैं।

जान्हवी कपूर ज्यादातर हेल्दी चीजें खाती हैं, जैसे ताजे फल और सब्जियां। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर जंक फूड, मीठी चीज़ों से दूरी बनाकर रखती हैं। इसके अलावा जान्हवी पैकेज्ड फूड से पूरी तरह परहेज करती हैं। जान्हवी अपनी डाइट में घर का बना सिंपल खाना रखती हैं। वो सफेद के जगह ब्राउन राइस खाती हैं और प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे का सफेद जरूर खाती हैं।


आप इस बारे में क्या सोचते हो अपने विचार हमारे साथ फेसबुक पर जरूर शेयर कीजिये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले।
from Daily Talk https://ift.tt/3anfZ5P
via IFTTT
Comments
Post a Comment