आर्यन खान को गिरफ्तार करने वाले ऑफिसर की पत्नी है बॉलीवुड अभिनेत्री, अजय देवगन के साथ भी कर चुकी है काम

आर्यन खान फ़िलहाल तो काफी चर्चा में बने हुए है, इसके साथ साथ इन्हे गिरफ्तार करने वाले NCB अधिकारी भी चर्चा का विषय बने हुए है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे को लोग असल सिंघम कह रहे हैं। समीर के नेतृत्व में ही रेव पार्टी में छापा मारा गया था। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन की भी जांस में समीर वानखेडे का नाम सामने आया था। प्रोफेशनल लाइफ में समीर कैसे ये तो अब सब जान गए हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ किसके इर्द-गिर्द घूमती है, ये सब जानना चाहते हैं। आज हम आपको समीर की पत्नी के बारे में बताएंगे।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे की पत्नी क्रांति रेडकर एक्ट्रेस हैं। खूबसूरती के मामले में क्रांति रेडकर बड़ी-बड़ी हीरोइनों पर भी भारी पड़ती हैं। आज हम आपको क्रांति के बारे में विस्तार से बताएंगे।

क्रांति रेडकर मुंबई की ही रहने वाली हैं। वो मुंबई में ही पैदा हुईं और वहीं पली-बढ़ीं। उन्होंने कार्डिनल ग्रैसियस हाई स्कूल से पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई उन्होंने रामनारायण रुइया कॉलेज से पूरी की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद क्रांति ने एक्टिंग करियर की ओर कदम बढ़ाया

क्रांति रेडकर की पहली फिल्म एक मराठी फिल्म थी। उन्होंने सून असावी अशी में काम किया। इसमें उनके साथ अंकुश चौधरी नजर आए। ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अजय देवगन की फिल्म गंगाजल से डेब्यू किया। याद दिला दें क्रांति वही लड़की थीं, जो फिल्म में किडनैप हुई थीं।

क्रांति रेडकर ने मराठी फिल्मों में कई हिट गाने दिए हैं। इनमें कोमबदी पालाली, तंगडी धारुन जैसे गाने शामिल हैं। ये गाने फिल्म जात्रा के हैं। इसी फिल्म के गाने का म्यूजिक बॉलीवुड के चिकनी चमेली गाने में यूज किया गया।

क्रांति रेडकर ने साल 2015 में फिल्म काकन से निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया। फिल्म में उर्मिला कानितकर और जितेंद्र जोशी हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ उन्हें बतौर निर्देशक भी पसंद किया गया।

क्रांति रेडकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। आए दिन वो तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके मेकअप वीडियो खूब वायरल भी होते रहते हैं। वो अपने चाहने वालों को इंस्टाग्राम पर मेकअप टिप्स देती हैं।

साल 2017 में समीर वानखेडे और क्रांति रेडकर ने शादी की थी। दोनों जुड़वा बेटियों के पेरेंट्स हैं। क्रांति रेडकर अक्सर समीर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी उपलब्धियों को भी वो लोगों के साथ साझा करती हैं।

इस बारे में आप क्या सोचते हो हमें बताना न भूले। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले। इसके अलावा अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3iXdRXp
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स