रेखा को जब ऐश्वर्या राय ने अमिताभ बच्चन के सामने माँ कहकर बुलाया था, दोनों के बिच है ऐसा रिश्ता
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड से दूर रहने के बाद भी आये दिन चर्चा में बनी रहती है. विश्व सुंदरी रह चुकीं ऐश्वर्या की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है. उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं. अपने करियर के पीक पर रहते हुए ऐश ने अमिताभ बच्चन के बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की. दोनों ने साल २००७ में सात फेरे लिए थे. शादी के बाद से ही ऐश का न सिर्फ अभिषेक के साथ बल्कि सास जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ काफी अच्छा रिश्ता है. एक्ट्रेस उनका बेहद सम्मान करती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या के रेखा के साथ भी जबरदस्त बॉन्डिंग है. वह उनके काफी क्लोज हैं.
रेखा के लिए खुद ऐश्वर्या ने कई मौकों पर अपना प्यार जाहिर किया है. एक बार एक अवॉर्ड शो के दौरान रेखा और ऐश्वर्या दोनों स्टेज पर मौजूद थीं. रेखा ने अपने हाथों से ऐश्वर्या को अवॉर्ड दिया था. उस वक्त रेखा के हाथ से अवॉर्ड लेते हुए ऐश ने रेखा को मां कहकर संबोधित किया था. उस वक्त अमिताभ बच्चन भी उस फंक्शन में मौजूद थे. अवॉर्ड लेने के बाद ऐश्वर्या ने कहा था मां के हाथों पुरस्कार पाना सम्मान की बात है. वहीं ऐश्वर्या राय की इस बात पर जवाब देते हुए रेखा ने कहा था उम्मीद करती हूं कि सालों तक अपने इन्हीं हाथों से आपको पुरस्कार देती रहूं. इससे साफ पता चलता है कि दोनों बहुत ही प्यार भरा रिश्ता शेयर करती हैं.
वहीं, रेखा भी ऐश्वर्या पर खूब प्यार लुटाती हैं और उन्हें अपनी बेटी की तरह मानती हैं. रेखा ने ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर एक मैगजीन में इमोशनल लेटर लिखा था. जिसमें उन्होंने मेरी ऐश लिखते हुए शुरुआत की थी और रेखा मां कहकर चिट्ठी का अंत किया था. रेखा ने लिखा था, मेरी ऐश! तुम्हारे जैसी महिला जो अपनी आत्मा की आवाज पर चलती है, किसी बहती हुई नदी की तरह है, कभी स्थिर नहीं रहती. वह जहां जाती है, बिना दिखावे के रहना चाहती है. तुम्हारी कही बातों को लोग भूल सकते हैं, वो ये भी भूल सकते हैं कि आपने क्या किया लेकिन वो ये कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा फील कराया. आप इस बात का एक जीवित उदाहरण हैं कि साहस सभी गुणों में सबसे अहम है. क्योंकि साहस के बिना आप किसी दूसरे गुण का लगातार अभ्यास नहीं कर सकते. आपकी गहरी ताकत और शुद्ध ऊर्जा आपके बोलने से पहले ही आपका परिचय दे देती है.
रेखा ने अपने खत के अंत में लिखा था, आपने कई किरदारों को जिया, लेकिन मेरे लिए आपका सबसे बेहतरीन किरदार एक पूर्ण मां की भूमिका है, जो आप आराध्या के साथ जी रही हैं. प्यार और अपना जादू बिखेरती रहो. मैं आपके लिए आशीर्वाद की कामना करती हूं. तुम्हें प्यार. जीती रहो. रेखा मां.
इस बारे में आप क्या सोचते हो अपनी राय कमेंट सेक्शन में बताना न भूले. अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिये. इसके अलावा आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.
from Daily Talk https://ift.tt/2YrN6mS
via IFTTT
Comments
Post a Comment