तारक महत्ता का उल्टा चश्मा के नट्टू का 67 उम्र में कैंसर की वजह से हुआ निधन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल की शॉप पर नट्टू काका का किरदार निभाने वाली अभिनेता धनश्याम नायक का 3 अक्टूबर को निधन हो गया है। वो 67 साल के थे। नट्टू काका काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। पिछले साल उनका इसी सिलसिले में ऑपरेशन भी हुआ था। मगर वो कैंसर से उबर नहीं पाए और रविवार को मुम्बई के मालाड इलाके में सूचक अस्पताल में शाम 5।30 बजे उनका निधन हुआ।
नट्टू काका मुम्बई के मालाड इलाके में रहते थे। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में उनका किरदार काफी लोकप्रीय था। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित मोदी ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए घनश्याम नायक की मौत की पुष्टि की।
उन्होंने ने नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक को याद करते हुए कहा, घनश्याम जी हमारे मेरे साथ साल 2001 से जुड़े हुए थे। मेरा और उनका रिश्ता काफी गहरा और पारिवारिक किस्म का था। उनका आशीर्वाद न सिर्फ मुझ पर बल्कि सीरियल की पूरी यूनिट पर हुआ करता था और हम सब मिलकर हंसी-खुशी काम किया करते थे। वो बहुत ही प्यारे और नेक इंसान थे। हम सब उन्हें बहुत मिस करेंगे।
असित मोदी ने एक सवाल के जवाब में एबीपी न्यूज़ को बताया, घनश्याम नायक जी ने हमारे साथ सेट पर आखिरी बार 3-4 महीने पहले काम किया था। खराब होती तबीयत के चलते वो शूटिंग नहीं कर पा रहे थे।
इस बारे में आप इस बारे में क्या सोचते हो अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।
from Daily Talk https://ift.tt/3l4BPRR
via IFTTT
Comments
Post a Comment