बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट डोनल बिष्ट  ने किया खुलासा, बोले डायरेक्टर एक रात सोने के बदले दिया रोल

भारत की सबसे अधिक चर्चित शो बिग बॉस एक बार फिर से कलर्स टीवी पर प्रकाशित होना शुरू हो चूका है। बिग बॉस 15 शुरू हो चुका है। शो में इस बार 15 कंटेस्टेंट नजर आएंगे, जिसमें से 13 सेलेब्स म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वहीं इन कंटेस्टेंट में एक नाम टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट का भी हैं। डोनल कई टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी है। सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फोलोइंग भी तगड़ी है। ऐसे में बिग बॉस 15 के घर में एंट्री लेने से पहले डोनल बिष्ट ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर काफी बड़ा खुलासा किया है। इसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे।

रियलिटी शो बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने से पहले एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने एक निजी अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किये थे। उन्होंने कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि, एक डायरेक्टर ने फिल्म में रोल देने के नाम पर उन्हें अपने साथ एक रात सोने के लिए कहा था।

इस घटना को याद कर एक्ट्रेस ने बताया था कि ये सब उनके साथ शुरूआती दिनों में हुआ था। ये उन दिनों की बात है जब मैं कुछ भी नहीं थी और लोग मुझे अप्रोच कर रहे थे। मेरे लिए तब यह नया था। मैंने इस इंडस्ट्री में तब तक ठीक से अपना डेब्यू भी नहीं किया था।

उसके बाद जब उनसे पूछा गया कि, क्या इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में कुछ भी बदला है। एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि उसके बाद से लोग मुझे कभी भी उस तरह से अप्रोच नहीं करते है। क्योकि उन्हें पता है कि मैं एक मजबूत लड़की हूँ। मैंने कभी उस तरह की जगह नहीं दी। मगर कुछ लोग होते ही बुरे है ऐसे में आप क्या कर सकते है। आपको खुद ही अपनी वैल्यू के बारे में जानना होगा। ऐसे में आपके साथ कुछ भी बुरा नहीं होगा। मेरे साथ यही एकमात्र घटना हुई थी, लेकिन इसे ‘हे ​​भगवान, हर कोई डोनल बिष्ट के पास इस तरह से’ कभी नहीं देखा जाना चाहिए।

अपनी बात को पूरा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जो हुआ वो हो गया। 8 साल पहले की बात है। किए कराए पर पानी फिर गया। यह काफी सदमे देने वाला था लेकिन मैं इससे बाहर निकली। मेरा सुझाव है कि यंग लड़कियों को इन चीजों से निपटने के लिए आत्मविश्वासी और मजबूत होना चाहिए है। साथ ही कहा यह सिर्फ इस इंडस्ट्री में नहीं बल्कि और भी इंडस्ट्री में है। डोनल बिष्ट टीवी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं।

डोनल ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2015 में आए सीरियल एयरलाइंस से की थी। एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल एक दीवाना था में शरण्या तो रूप- मर्द का नया स्वरूप में इशिका पटेल का किरदार निभाया था। वह ‘ट्वि्स्ट वाला लव’ में भी दिखाई दें चुकी है। डोनल बिष्ट एक्ट्रेस बनने से पहले एक न्यूज़ चैनल के लिए एंकरिंग भी कर चुकी है।

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमें बताना न भूले। इसके अलावा अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ फेसबुक पर शेयर करना न भूले। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3iEyDL2
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स