अभिनेता तुषार कपूर की बिना शर्ट की फोटो देख लोगो ने कहा बूढ़ा, सेलिना जेटली ने दी टॉनिक लेने की सलाह 

अभिनेता जीतेन्द्र के बेटे तुषार कपूर का फ़िल्मी करियर अपने पिता की तरह अच्छा नहीं रहा। तुषार कपूर पिछले कुछ दिनों से अपनी तस्वीरों के कारण काफी चर्चा में है। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की, जिसके बाद से नेटिजेंस तुषार की इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इंटरनेट पर अब बॉलीवुड के फेमस एक्टर जितेन्द्र के बेटे और टीवी जगत और बॉलीवुड की नामी प्रोड्यूसर एकता कपूर के भाई तुषार की ये शर्टलेस तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

एक्टर तुषार कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने किसी कैप्शन का इस्तेमाल नहीं किया है। शेयर की गई सेल्फी को देख नेटिजन्स उन्हें उनकी उम्र को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। इन सबके अलावा एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी एक्टर की चुटकी लेते हुए मजेदार कमेंट किया। सेलिना ने लिखा, ‘हमदर्द का टॉनिक सिंकारा हो सकता है बेहतर विकल्प। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘बूढ़े हो गये गुरु। एक अन्य ने लिखा, बूढे़ लग रहे हो रामू काका। यहां देखें पोस्ट।

बात दें, तुषार कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से की थी। इस फिल्म में तुषार के अपोजिट में करीना कपूर थीं। इस फिल्म के लिए तुषार को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके बाद तुषार ने फिल्म क्या दिल ने कहा, ये दिल, जीना सिर्फ मेरे लिए और कुछ तो है में काम किया, लेकिन उनकी ये सारी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो गई।

इतनी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद 2004 में तुषार के काम की तारीफ गायब में उनके काम के लिए की गई। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। उनके काम की इंडस्ट्री में खूब चर्चा हुई। इसके बाद तुषार ने रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल में काम किया जो ब्लॉकबस्टर हिट हुई। यह फिल्म 2006 में रिलीज की गई थी, इसके दोनों सीक्वल में तुषार ने ही काम किया। इसके बाद कुछ सालों तक फिल्मों दूर रहे। फिर वह कुछ ही फिल्मों में ही नजर आए। उसके बाद वह फिल्में प्रोड्यूस करने लगे।

तुषार कपूर के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है।



from Daily Talk https://ift.tt/3CXcWxz
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स