बैकलेस ड्रेस में उर्फी जावेद के पीठ के निशान और मुँहासे दिखे, लोगो ने किया ट्रोल
बिग बॉस के बाद चर्चा में आने वाली अभिनेत्री उर्फी जावेद लोगो का ध्यान अपनी तरफ करना जानती है। उर्फी जावेद अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी तस्वीरें रोजाना अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार फैंस के बीच अक्सर चर्चा में बना रहता है। कभी प्लास्टिक बैग, कभी ब्रा दिखाने वाला टॉप तो कभी मोजों से बनाया टॉप, उनकी ड्रेस हर बार वायरल मटेरियल बनकर सामने आती है। अब एक बार फिर उर्फी अपनी अजीब सी ड्रेस को लेकर लोगों के निशाने पर हैं।

उर्फी जावेद जब से बिग बॉस OTT का हिस्सा बनी हैं तबसे लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इन तस्वीरों में वह ऐसा टॉप पहने हैं कि उनकी पूरी बैक दिख रही है। उनका टॉप पीछे से काफी छोटा है। इसलिए लोग उन्हें अब ट्रोल कर रहे हैं। देखिए ये तस्वीरें।

इस तस्वीर में वह एक रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, मैन्यू बहुत मजेदार है। और हां मेरी पीठ पर एक्ने और निशान हैं, मैं इसे आसानी से एडिट कर सकती थी, लेकिन मैं नहीं चाहती। मेरे पीठ के मुंहासों और निशानों पर खबरें सामने आई हैं। किसी के पास संपूर्ण शरीर या चेहरा या त्वचा नहीं है। मुझे अभी भी अपने शरीर से प्यार है। मैं ऐसा करता रहूंगी।

इन तस्वीरों को देखकर लोगों को गुस्सा आ रहा है, कमेंट में एक यूजर ने लिखा है, आपका ड्रेसिंग सेंस फनी है। एक यूजर ने लिखा, अरे कुछ तो शर्म कर लो मैडम। वहीं कुछ ने उनके कैप्शन को लेकर उनकी तारीफ की है।

इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताइये। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो कर सकते है जिससे लेटेस्ट न्यूज़ आपके फ़ोन में सबसे पहले आ जाये।
from Daily Talk https://ift.tt/3uppKJX
via IFTTT
Comments
Post a Comment