अभिनेत्री जयाप्रदा ने जब चलती ट्रेन में मजबूर होकर नहाना पड़ गया था

बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्री के फिल्म की शूटिंग के दौरान कई रोचक किस्से होते है, जिनमे से कुछ लोगो को जब पता चलते है तो वो उन्हें सुनकर हैरान रह जाते है. बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा के बारे में भला कौन नहीं जानता है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है. वह 70 और 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांस के भी लोग दीवाने थे.

जया प्रदा ने सरगम फिल्म से अपना फिल्मी डेब्यू किया था. उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और वह रातों-रात पॉपुलर हो गईं. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उन्हें चलती ट्रेन में ही नहाना पड़ा था. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?

दरअसल, पहले के वक्त में आज जितनी सुविधा नहीं होती थी. ऐसे में शूटिंग के वक्त एक्टर्स को काफी मेहनत करनी पड़ती थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान लोकेशन और टाइमिंग के लिए जया प्रदा को काफी मुश्किल हुआ करती थी. उनकी पहली फिल्म ‘सरगम’ थी. इसका गाना ‘डफलीवाले डफली बजा’ आज भी लोगों के दिलों दिमाग में है. लेकिन इस फिल्म के लिए जया को चलती ट्रेन में नहाना पड़ा था. उस वक्त जया को लोकेशन पर पहुंचते ही शूटिंग करनी थी. ऐसे में उनके पास नहाने का समय नहीं था. डायरेक्टर को तड़के सुबह एक सीन की शूटिंग करनी थी. इसलिए एक्ट्रेस को चलती ट्रेन में नहाना पड़ा.

एक इंटरव्यू में जया प्रदा ने कहा था, ‘स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक हमें शूट के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता था. हमने कैसे-कैसे हालात में शूटिंग की है, आज जब पता चलता है कि वैनिटी वैन न होने की वजह से एक्ट्रेस काम करने से मना कर देती हैं तो मेरा सिर चकरा जाता है.’ बता दें कि जया प्रदा के डांस को देखकर एक डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया था. वह अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में डांस परफॉर्म कर रही थीं तभी उन पर एक डायरेक्टर की नजर पड़ी. वह जया की खूबसूरती और डांस से इतना प्रभावित हुए कि उन्हें तुरंत अपनी एक तेलुगु फिल्म ‘भूमि कोसम’ में डांस नंबर देने का ऑफर दे दिया था.

जया प्रदा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो निजी जिंदगी में उनके नाम कई विवाद रहे. साल 1986 में उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी की. जया श्रीकांत की दूसरी पत्नी बनीं. उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही जया से शादी कर ली थी. जिसके बाद जया प्रदा पर कई तरह के आरोप लगे. शादी के बाद जया का फिल्मी करियर फ्लॉप होने लगा था. उनको ‘दूसरी औरत’ का टैग भी मिला. बता दें कि जया प्रदा और श्रीकांत के कोई संतान नहीं है. ऐसे में जया ने अपनी बहन के बच्चे को गोद ले लिया था. जिसे दोनों ने पाल पोस पर बड़ा किया.

जय प्रदा के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताइये. इस बारे में आप क्या सोचते हो अपने विचार हमें कमेंट करके जरूर बताइये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है.



from Daily Talk https://ift.tt/3uvyZbO
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

नई दिल्लीः 8 साल में कितने कश्मीरी पंडितों को बसाया? केजरीवाल ने बीजेपी से किया सवाल तो बीएल संतोष ने कहा …अराजकतावादी

फ्री-फ्री करने वाले केजरीवाल ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री क्यों नहीं करते? एक्टर ने पूछा सवाल तो मिले ऐसे जवाब

सच बोलने के लिए गीता की कसम खाई जाती है तो पढ़ा क्यों नहीं सकते? एक्टर का सवाल, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स