Posts

मैंने भागकर शादी नहीं की… सालों बाद शादी का दिन याद कर रो पड़ीं भाग्यश्री

भाग्यश्री की शादी हमेशा से ही सुर्खियों में रही है, ऐसे में अब भाग्यश्री ने अपनी शादी पर खुलकर बात की है। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके महज साल भर बाद ही साल 1990 में हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। हमेशा से ही भाग्यश्री की पर्सनल लाइफ में शादी से लेकर उनकी प्रेग्नेंसी खूब चर्चाओं में रही। अब भाग्यश्री ने नेशनल टेलीविजन पर रियलिटी शो के दौरान अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। भाग्यश्री और उनके पति हिमालय ने हाल ही में उस समय को फिर से याद किया जब उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। स्टार प्लस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में भाग्यश्री अपनी शादी के दिन के बारे में बात करती हैं और भावुक हो जाती हैं। वह यह भी याद करती है कि कैसे उनके परिवार के सदस्य शादी में शामिल नहीं हुए थे और शादी में सिर्फ वो और हिमायल ही थे। भाग्यश्री ने बताया, “मेरी शादी में मेरे परिवार से कोई नहीं था, और मेरे पति के साथ भी ऐसा ही था। जब मैंने अपने माता-पिता से कहा कि मैं उससे ...

राखी सावंत, राहुल महाजन के बाद अब मीका सिंह करने जा रहे हैं स्वयंव

बॉलीवुड के धमाकेदार सिंगर मीका सिंह 44 साल की उम्र में अपने लिए दुल्हन ढूंढने चले हैं। बॉलीवुड के धमाकेदार सिंगर मीका सिंह 44 साल की उम्र में अपने लिए दुल्हन ढूंढने चले हैं। राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन राजपूत के बाद अब मीका भी अपनी शादी के लिए स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर अपने लिए दुल्हन चुनने का फैसला लिया है। उनका स्वयंवर जल्द ही टीवी पर देखने को मिलेगा। ये खबर सुनकर मीका के फैंस काफी उत्साहित हैं। मीका के फैंस के मन में ख्याल है कि क्या वो शो पर शादी करेंगे? तो हम आपको बता दें कि मीका केवल स्वयंवर में अपने लिए लड़की चुनेंगे और सगाई करेंगे। इसके बाद वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए कुछ समय बाद शादी करेंगे। राखी सावंत की तरह ही मीका सिंह का नाम भी चर्चा में रहता है। कई सालों पहले अपने बर्थडे पर मीका सिंह ने राखी सावंत को किस कर दिया था। दोनों ही उस घटना को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। ये बात इतनी बढ़ गई थी कि राखी ने उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज करवा दी थी। इतना ही नहीं मीत ब्रदर्स ने दोनों को लेकर ‘ए भाई तूने पप्पी क्यों ली’ गाना तक बना दिया था। दर्शकों के...

पीएम मोदी की सभा में खाली कुर्सियों का वीडियो शेयर कर लोगों ने ऐसे कसा तंज

काशी में पीएम मोदी की सभा में खाली पड़ी कुर्सियों पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने तंज कसा है। रविवार, 27 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे थे। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक जनसभा में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी। पीएम मोदी की काशी में हुई जनसभा में खाली पड़ी कुसियों का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर लोगों ने तंज कसा है। पूर्व आईएएस ने वीडियो शेयर कर कसा तंज: पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने ट्विटर पर पीएम मोदी की सभा का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है। वीडियो में पीएम मोदी की आवाज सुनाई दे रही है। साथ ही सामने खाली पड़ी कुर्सियां भी दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए पूर्व आईएएस ने लिखा कि “भीड़ का महाप्रलय काशी में। आवाज जानी पहचानी है,सुन तो लो।” पत्रकार दीपक शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ”कुर्सियां भले ही खाली हों पर मंच से आवाज तो जानी पहचानी लग रही है!...

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर फिल्ममेकर ने पीएम मोदी पर कसा तंज तो मिलने लगा ऐसा जवाब

फिल्ममेकर कमाल आर खान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि भारतीय बच्चे पढ़कर डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन मोदी जी उनसे चाय बेचवाना चाहते हैं। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की वजह हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। कुछ छात्रों को यूक्रेन से निकालकर भारत वापस लाया गया है। विपक्ष मोदी सरकार पर बच्चों को वापसे लाने के लिए पहले से ही तैयारी ना करने का आरोप लगा रहा है तो वहीं अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फिल्ममेकर कमाल आर खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। पीएम मोदी पर कमाल आर खान का हमला: ट्विटर पर कमाल आर खान ने लिखा कि 20,000 भारतीय छात्र एक छोटे से देश यूक्रेन में ही हैं। तो जरा सोचिए कि विदेशों में कितने भारतीय छात्र हैं। वे भारत में खराब शिक्षा प्रणाली के अध्ययन के लिए विदेश जाते हैं। बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनना चाहते हैं जबकि मोदी जी चाहते हैं कि वे चाय बेचें। राष्ट्रीयता पर फिर बोले कमाल आर खान: एक और ट्वीट करते हुए कमाल खान ने लिखा कि पिछले 7 सालों में भारत इतना बदल गया है कि मैंने अपने बच्चों को मरने से पहले ब्रिटेन की नागरिकता लेने के लिए कहा...

पूनम पांडे ने अपनी पति को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं

पूनम पांडे ने अपनी टूटी हुई शादी पर बात करते हुए खुलासा किया है कि उनके पति ने उन्हे बेहद बुरी तरह से मारा है और उन्हें बंदी बना कर रखा था। अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर पूनम पांडे जल्द ही कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी सीरीज़ लॉक अप में दिखाई देंगी। ऐसे में पूनम पांडे ने हाल ही में अपने पूर्व पति सैम बॉम्बे के बारे में बात की और बताया कि उस रिश्ते के उतार-चढ़ाव ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को कैसे बुरी तरह से प्रभावित किया। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में, पूनम से पूछा गया कि क्या उनके करियर में कोई विवाद था जिसका उन्हें पछतावा था? इसका जवाब देते हुए पूनम पांडे ने कहा कि वह वास्तव में तब आहत हुईं थीं जब लोगों ने मान लिया कि उनकी शादी और शादी में लड़ाईयां सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट है। बता दें कि पूनम ने सैम बॉम्बे पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पूनम पांडे ने बताया कि उनके पति ने उन्हे बेहद बुरी तरह से मारा है। इतना ही नहीं पूनम ने अपने पति पर बंदी बनाने का भी आरोप लगाया। पूनम ने कहा, “जब मैं अस्पताल में भर्ती थी, जब मैं अपने ट्रॉमा से गुजर रही थी, बहुत सारे लोगो...

जब भाग्यश्री कॉलेज जाती थीं तो सड़क पर रुक जाया करता था पूरा ट्रैफिक, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी के साथ रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में हिस्सा लेने वाली हैं। इसी शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने कॉलेज के दिनों का किस्सा सुनाती नजर आ रही हैं। स्टार प्लस पर जल्द ही रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ शुरू होने वाला है। इस रियलिटी शो में सेलेब्स अपने पार्टनर्स के साथ नजर आएंगे। इसी के साथ सेलेब्स और और अपने पार्टनर्स से जुड़े कई मजेदार किस्से भी सुनाते नजर आने वाले हैं। वहीं इस शो में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री भाग्यश्री भी अपने पति हिमालय दसानी हिस्सा लेने वाली हैं। इसी दौरान का एक प्रोमो वीडियो चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भाग्यश्री और हिमालय दसानी का ये प्रोमो वीडियो स्टार प्लस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाग्यश्री अपने पति हिमालय दसानी के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती-मजाक करते नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में भाग्यश्री अपने कॉलेज के दिनों के कई खुलासे भी करती हैं। इस वायरल वीडियो में भाग्यश्री कॉलेज के दिन को याद करते हुए कहती हैं कि ‘जब मैं कॉलेज जाती थी तब ट्रैफिक रुक जाता थ...

IND vs SL: दूसरे टी20 में क्या होगी रोहित शर्मा की अंतिम-11, श्रीलंका में स्टार प्लेयर्स की वापसी

Image
IND vs SL 2nd T20 Playing 11 Prediction: भारत ने लखनऊ में खेला गया पहला टी20 मैच 62 रनों से जीता था। तीन मैचों की सीरीज में रोहित ब्रिगेड 1-0 से आगे है और दूसरे मैच में वह विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरना चाहेंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम 1-0 से आगे है। इसी बीच धर्मशाला में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम जहां विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेगी। वहीं इंजरी की समस्या लगातार मेजबानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ मेहमानों के स्क्वॉड में निरोशन डिकवेला और धनंजय डी सिल्वा की वापसी हो गई है। लखनऊ में खेला गया पहला टी20 मुकाबला भारत ने 62 रनों से जीत लिया था। इस मैच में भारत के लिए इशान किशन ने 89 और श्रेयस अय्यर ने 57 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में कलाई के दर्द की वजह से नहीं खेल पाए थे। लेकिन दूसरे टी20 से पहले उनके पूरी सीरीज से बाहर होने की खबर आ गई। ऐसे में मयंक अग्रवाल को स्क्वॉड में उनकी जगह जोड़ा गया। अब बात करें दूसरे टी20 की तो भारतीय टीम आज बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। इसका सबसे बड़...