अपने पिता के कारण एकता कपूर ने नहीं की शादी, 36 साल की उम्र में बिना शादी किये बनी माँ
अभिनेता जीतेन्द्र ने बॉलीवुड में अपने काम से लोगो का दिल जीता वही उनकी बेटी एकता कपूर ने टीवी इंडस्ट्री में कमाल दिखा रही है. 45 साल की एकता कपूर आज जिस मुकाम पर पहुंची हैं, उसके लिए इन्होंने दिन रात मेहनत की है. इनकी मेहनत के कारण ही ये फॉर्च्यून इंडिया की 2019 की 50 मोस्ट पावरफुल वुमन की लिस्ट में अपनी जगह बना पाई थी. वहीं बात की जाए इनकी निजी जिंदगी के बारे में तो इनके परिवार में इनके माता-पिता के अलावा एक बेटा है. जिसका नाम इन्होंने रवि रखा है.

एकता कपूर से अक्सर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे जाते थे. जिसपर एकता हमेशा ये कहती थी कि वो सलमान खान की शादी के 2-3 साल बाद शादी करेगी. लेकिन बाद में एकता ने शादी न करने की वजह का खुलासा किया और बताया कि वो अपने पिता के कारण शादी नहीं कर पाई. एकता ने बताया कि उनके पिता और वेटेरन एक्टर जितेंद्र नेे उनके सामने एक शर्त रखी थी. जिसके कारण वो शादी नहीं कर पाई.

एकता के अनुसार उनके पिता जितेंद्र ने उन्हें कहा था कि उन्हें काम और शादीशुदा जिंदगी के बीच किसी एक को चुनना होगा. इसके बाद एकता ने काम को चुना क्योंकि वो शादी नहीं करना चाहतीं.
हालांकि एकता मां बनना चाहती थी. इसलिए एकता ने 36 साल की उम्र में अपने एग फ्रीज किए थे. एकता ने एक इंटरव्यू देते हुए कहा था कि जब मैं 36 साल की थी तब मैंने अपने एग स्टोर किए थे. मैं नहीं जानती लेकिन मैंने सोचा कि मैं शादी कर भी सकती हूं और नहीं भी कर सकती. हो सकता है कि मेरी शादी बहुत देर से हो. या हो सकता है कि यह कभी ना हो क्योंकि एक बच्चे के लिए मैं शादी नहीं करूंगी.
एकता 27 जनवरी 2019 को मां बनी थीं. एकता सरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं. वहीं अपने बेटे के साथ ज्यादा समय ये बिता सकें इसके लिए एकता ने ऑफिस में क्रेच की शुरुआत भी की थी.
गौरतलब है कि एकता कपूर ने कहानी घर घर की, घर एक मंदिर, क्योंकि सास भी कभई बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कुटुंब, हम पांच और नागिन जैसे फेमस सीयिरल बनाएं हैं. इसके अलावा इन्होंने कई हिट फिल्में भी बनाई है. इन्हें टी.वी जगत की रानी भी कहा जाता है.
एकता कपूर के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताइये. अगर आपके पास हमारे लिए कोई सवाल और सुझाव है तो आप हमें ईमेल के जरिये संपर्क कर सकते है. इस प्रकार की सभी न्यूज़ पड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को फॉलो कर सकते है.
from Daily Talk https://ift.tt/2XX9fZt
via IFTTT
Comments
Post a Comment